फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले, सभी को करना चाहिए एससी-एसटी एक्ट का सम्मान 

Fri, 07 Sep 2018 11:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता में समाज के बड़े लोगों द्वारा अपने से कमजोर लोगों के विकास एवं सुरक्षा को तरजीह देने की परंपरा रही है।
विज्ञापन


इसी के अनुरूप एससी/एसटी एक्ट को लागू किया गया है, जिसे सदन में सभी दलों का समर्थन हासिल है। इसका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने ये बातें शुक्रवार को बलिया के रसड़ा में पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह के मुड़ेरा स्थित आवास पर पत्रकारों से कहीं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पांडेय ने बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान पर कहा कि जिनकी उत्पति ही जातिवादी मानसिकता व तिलक, तराजू और तलवार जैसे विघटनकारी मानसिकता से हुई है, वैसे लोगों को भाजपा के बारे में बोलने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने में सक्षम हैं। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ काम कर रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एससी/एसटी एक्ट कोई नया नहीं है, पहले भी था बाद में उच्चतम न्यायालय के संशोधन आदेश के प्रतिक्रिया स्वरूप पूरे देश में उठी मांग को देखते हुए सरकार ने सभी की सहमति से इसे दोनों सदनों में पुन: पारित किया। इसलिए इसका सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। किंतु इसका मतलब यह नहीं कि हम न्यायालय के आदेशों का अपमान कर रहे हैं। हम समाज में समता की भावना को प्रबल बनाना चाहते हैं।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा कि राम मंदिर हमारे एजेंडे में है और हम सर्वोच्च न्यायालय का आदेश आते ही भव्य राम मंदिर का निर्माण कराएंगे। हमने सभी पक्षकारों को कोर्ट की मंशा के अनुरूप आपसी सहमति का रास्ता खोल रखा है।

शहीद रामानुज के शहादत दिवस पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने शहीद स्मारक बनवाने की घोषणा की। जिसका लोगों ने स्वागत किया। हालांकि शहीद रामानुज की श्रद्धांजलि सभाओं में आ चुके राज्यपाल से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री तक यह घोषणाएं कई बार कर चुके हैं पर अब तक इनका स्मारक बन नहीं सका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें