फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: एलएलबी की परीक्षा के लिए पांच जिलों में बने 28 केंद्र, परीक्षा का कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड

Sat, 12 Apr 2025 03:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ व संबद्ध कॉलेजों में एलएलबी की परीक्षा के लिए पांच जिलों में 28 केंद्र बने हैं। 17 अप्रैल से परीक्षा करवाई जाएगी।
विज्ञापन
कॉलेज से निकलती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध कॉलेजों में एलएलबी और बीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 17 अप्रैल से करवाई जाएगी। इसके लिए वाराणसी समेत विश्वविद्यालय से जुड़े पांच जिलों में 28 केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से दोपहर की पाली में 1 से 4 बजे तक परीक्षाएं करवाई जाएंगी। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय परिसर और कॉलेजों में होने वाली परीक्षा को लेकर जिलेवार (वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, भदोही) परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। साथ ही 17 से 29 अप्रैल तक होने वाली परीक्षा का कार्यक्रम भी वेबसाइट पर अपलोड करवा दिया गया है। सबसे अधिक वाराणसी में 10 परीक्षा केंद्र हैं जबकि मिर्जापुर में 8 केंद्रों पर विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 

इसे भी पढ़ें; संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: परीक्षा से तीन दिन पहले मिल जाएगी कॉपी, 25 अप्रैल से 4 मई तक चलेंगे एग्जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चंदौली में 6, सोनभद्र में तीन केंद्र बनाए गए हैं। भदोही में केवल 1 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा के निर्देशन में केंद्रों पर परीक्षा संबंधी तैयारियां भी अंतिम दौर में हैं। जिलेवार बनाए गए नोडल सेंटर से ही कॉपियां केंद्रों को मिलेंगी जबकि विश्वविद्यालय के नियमानुसार यहीं से परीक्षा वाले दिन पेपर भी भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें