फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शरारती तत्वों की करतूत से ग्रामीणों में आक्रोश, हनुमान मंदिर में मूर्ति तोड़ने का आरोप

Sat, 12 Apr 2025 02:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

गांव के मंदिर से हनुमान मूर्ति तोड़ने का आरोप लगा है। ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। हालांकि आपसी चंदे से नई मूर्ति लगवाई जा चुकी है लेकिन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
नवीन प्रतिमा को स्थापित करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजवारी गांव के रेलवे पुल के पास गोमती नदी के तट पर स्थित डीह बाबा मंदिर के प्रांगण में अखाड़े के पास हनुमान मंदिर अवस्थित है।उस मंदिर में प्रतिष्ठापित हनुमान जी की मूर्ति को ईंटों से प्रहार कर मूर्ति को तहस नहस कर दिया गया। हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने को लेकर गांव वाले आक्रोशित हो गए।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अखाड़े पर हनुमान मंदिर है।सुबह गांव के पहलवान कसरत , कुश्ती के लिए यहां आते हैं। शनिवार की सुबह 6बजे जब पहलवान पहुंचे तो हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति तोड़ कर तहस नहस कर दी गई थी।तो पहलवानों ने इसकी सूचना चौबेपुर पुलिस को दी ।

सूचना मिलने पर कैथी चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह मय फोर्स के साथ पहुंचे तो ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। ग्रामीणों ने आपस में चंदा लगाकर लहरतारा वाराणसी से दुसरी मूर्ति मंगाकर पुलिस की मौजूदगी में वैदिक ब्राह्मणों के मत्रौंच्चार के साथ हवन पूजन कीर्तन कर हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कराकर पूजन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात 12बजे एक बाइक पर दो लोग सवार थे।वह मंदिर गए थे।हम लोग समझ नहीं पाये। पुलिस घटना स्थल पर तैनात हैं।बाइक सवार लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें