फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGKVP: काशी विद्यापीठ में अगले सप्ताह से कॉपियों का होगा मूल्यांकन, दो लाख से अधिक परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम

Fri, 24 Jan 2025 03:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith : काशी विद्यापीठ में अगले सप्ताह से कॉपियों का मूल्यांकन होगा। हालांकि अभी परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा मूल्यांकन के लिए जिलेवार बने नोडल सेंटर से विश्वविद्यालय में कॉपियां आने लगी।
विज्ञापन
UBSE UK Board Exam 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध वाराणसी समेत पांच जिलों के कॉलेजों में सात जनवरी से चल रही परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन अगले सप्ताह से होगा। जिलेवार बने नोडल सेंटर में जमा कॉपियां विश्वविद्यालय आने लगी हैं। परीक्षा विभाग ने मूल्यांकन संबंधी तैयारियां भी तेज कर दी हैं। सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली जिले में बीए, बीएससी, बीकॉम तृतीय सेमेस्टर और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा 7 जनवरी से चल रही है। इसमें दो लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन


पांच जिलों में बनाए गए 227 केंद्रों पर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 31 जनवरी तक सुबह 10 बजे 12 बजे तो पंचम सेमेस्टर की परीक्षा 20 फरवरी तक दोपहर 1 से 3 बजे तक करवाई जाएगी। हालांकि अभी परीक्षा चल ही रही है, इस बीच मूल्यांकन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। 

परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि जिलेवार बने केंद्रों पर जैसे-जैसे परीक्षा खत्म हो रही है, वैसे-वैसे कॉपियां भी मंगवाई जा रही हैं। अगले सप्ताह से मूल्यांकन की तैयारी है। परीक्षकों की सूची तैयार करने सहित सभी औपचारिकताएं पूरी करवाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में बने हैं कितने परीक्षा केंद्र

  • वाराणसी 74
  • चंदौली 50
  • भदोही 19
  • मिर्जापुर 47
  • सोनभद्र 37

पॉलिटेक्निक की विषय समेस्टर की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू
परीक्षा के साथ परिणाम में पारदर्शिता लाने के लिए पॉलिटेक्निक सेमेस्टर की कॉपियों का डिजिटल मूल्यांकन शुरू हो गया। सभी कॉपियों की जांच और फरवरी तक परिणाम जारी करने की तैयारी है। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने सभी राजकीय और अनुदानित प्रधानाचार्यों को दिशानिर्देश जारी किया है। निदेशालय स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रधानाचार्य नियंत्रक, जबकि एक अन्य अधिकारी उपनियंत्रक होंगे। हर परीक्षक को 100 कॉपियां आवंटित की गई हैं। कम से कम 50 कॉपियों का डिजिटल मूल्यांकन जरूरी है। ऐसा न करने पर तय दिवस का मानदेय नहीं दिया जाएगा। व्यवस्थापक को प्रतिदिन 500 रुपये मिलेंगे। उपनियंत्रक को 400, परीक्षक को प्रति कॉपी 15 रुपये दिए जाएंगे। गेट मैन और सफाई कर्मचारी को प्रतिदिन 50 रुपये दिए जाएंगे। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सुंदरपुर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने बताया कि डिजिटल मूल्यांकन केंद्र के अंदर किसी भी परीक्षक और अधिकारियों को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। विषय समेस्टर परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। फरवरी के पहले सप्ताह में परिणाम जारी करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें