फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुझे ढूंढने की कोशिश न करना, करोड़ों का सपना पूरा कर लौटूंगा... चिट्ठी लिखकर लापता हुए दो छात्र

Fri, 24 Jan 2025 02:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur Latest News: जौनपुर जिले में स्कूल के लिए घर से निकले दो छात्र लापता हो गए। दोनों ने परिजनों के लिए चिट्ठी लिखा है। चिट्ठी के जरिये माफी मांगते हुए दोनों ने लिखा है कि मुझे ढूंढने में वक्त बर्बाद न करें। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर के अलग- अलग स्कूलों के दो छात्र लापता हो गए हैं। दोनों छात्रों ने घर के लिए चिट्ठी छोड़ी है। जिसमें लिखा है कि मुझे ढूंढने की कोशिश न करें। जब तक आप लोग ढूंढ़ेंगे तब तक हम लोग बहुत दूर जा चुके होंगे। चिट्ठी में बच्चों ने अपने मम्मी- पापा से माफी भी मांगी है। घर वालों को चिट्ठी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


ये है मामला
13 वर्षीय शुभम व 12 वर्षीय सुनील कुमार (बदला हुआ नाम) मुंगराबादशाहपुर के रामनगर मझगवां गांव के रहने वाले हैं। दोनों कक्षा आठ में मुंगराबादशाहपुर के अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते हैं। इनके बीच गहरी दोस्ती भी है। दोनों एक साथ ही स्कूल आते-जाते रहते हैं।

गुरुवार की सुबह दोनों बच्चे स्कूल के लिए साइकिल से निकले, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचे। इस पर दोनों घरों के परिजन परेशान हो गए। ज्यादा देर होने लगी तो परिजनों का सब्र का बांध टूट गया और तलाश शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये दी चिट्ठी की जानकारी

इस बीच देर शाम दोनों छात्रों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से परिजनों के लिए मैसेज डाला कि उन्होंने एक लेटर लिखा है, जो दुकान पर रखा है। मम्मी-पापा उसे पढ़ लें। परिजनों को जब जानकारी मिली तो चिट्ठी की खोजबीन करने लगे। कुछ देर बाद चिट्ठी भी मिल गईं। जिसमें दोनों बच्चों ने अलग-अलग पत्रों के माध्यम से अपने परिजनों से माफी मांगते हुए उन्हें ढूंढ़ने में वक्त खराब न करने की सलाह दी है। 

चिट्ठी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। वह आनन-फानन थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर ले लिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से कोई पूछताछ की गई है। जल्द ही छात्रों को ढूंढ लिया जाएगा। 

चिट्ठी में लिखी ये बात


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें