फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: विज्ञापन के प्रश्नपत्र में पूछे खेल पत्रकारिता के सवाल, चकराए छात्र, परीक्षा हुई निरस्त

Sat, 24 Jul 2021 10:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

छात्रों ने प्रश्नपत्र (विज्ञापन) का पहला पृष्ठ पलटा तो वह आश्चर्य में पड़ गए। पेज दो पर लघु उत्तरीय प्रश्न का पहला सवाल ही खेल पत्रकारिता से शुरू हो गया।  मामले की जानकारी होने पर विश्वविद्यालय से लेकर महाविद्यालयों में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में परीक्षा हॉल से बाहर निकले छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से बीए तृतीय वर्ष मास कम्युनिकेशन के द्वितीय प्रश्नपत्र विज्ञापन की परीक्षा आयोजित की गई थी। लेकिन विज्ञापन के प्रश्नपत्र में जब खेल पत्रकारिता के सवाल मिले तो छात्र भी चकरा गए। छात्रों ने इसकी शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

विज्ञापन


छात्रों ने विरोध भी जताया, लेकिन छात्रों को शांत करा दिया गया। मामले की जानकारी होने पर विश्वविद्यालय से लेकर महाविद्यालयों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। परीक्षा की तारीख का एलान जल्द होगा। 

 परीक्षा की घंटी बजते ही जब छात्रों को प्रश्नपत्र बांटा गया। पहले पृष्ठ पर बीए ऑनर्स मॉस कम्युनिकेशन तृतीय वर्ष परीक्षा 2021 द्वितीय प्रश्नपत्र (विज्ञापन) दर्ज था। इसके बाद जैसे ही छात्रों ने पहला पृष्ठ पलटा तो वह आश्चर्य में पड़ गए। पेज दो पर लघु उत्तरीय प्रश्न का पहला सवाल ही खेल पत्रकारिता से शुरू हो गया। तीसरे और चौथे पेज पर भी सभी सवाल खेल पत्रकारिता से जुड़े ही थी।

विज्ञापन
Trending Videos

छात्रों ने इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षक से की तो उन्होंने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। इस दौरान छात्र भी समय कम होने का हवाला देते हुए हंगामा करने लगे। इस संदर्भ में कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। इसकी जांच की जा रही है कि गलत प्रश्नपत्र कैसे छप गया। 
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

प्रश्नपत्र की गड़बड़ी को लेकर विमलेश यादव के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलपति से प्रश्नपत्र तैयार करने वाले पर कार्रवाई की मांग की। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा निरस्त करने की घोषणा के बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान शरद सोनकर, अभिषेक सोनकर, गौतम मिश्रा, रविंद्र पटेल, अंकित कु मार, शिवम तिवारी, शुभम पाल, शशि प्रकाश, चंदन, कलीमुददीन, आनंद पांडेय मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें