महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की परीक्षा समिति की बैठक में शुक्रवार को कई अहम फैसले लिए गए। सामूहिक नकल के आरोपी 13 कॉलेजों को नोटिस जारी करने का निर्णय किया गया। सामूहिक नकल के आरोपी महाविद्यालयों पर जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने वाले कॉलेजों में नए सत्र में दाखिले लेने पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।
कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग की मौजूदगी में हुई परीक्षा समिति की बैठक में सेमेस्टर परीक्षाएं कराने के अलावा पीएचडी की उपाधि देने के प्रस्ताव पर चर्चा कराई गई। तय हुआ कि विद्यापीठ और संबद्ध कॉलेजों में 27 मई से सात जून तक सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी। सामूहिक नकल के आरोपी13 कालेजों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर बिना अनुमोदन कक्ष निरीक्षकों से ड्यूटी कराने वाले तीन महाविद्यालयों कालेजों को भी नोटिस जारी किया जाएगा।
इसके अलावा 14 छात्रों को पीएचडी उपाधि मिलेगी। इसके अलावा आठ ऐसे कॉलेज जो पिछले साल सामूहिक नकल कराते पाए गए थे, उनसे जुर्माना राशि भरवाने के लिए रजिस्ट्रार से कहा गया। ऐसे महाविद्यालयों के जुर्माना न भरने पर नए सत्र में छात्रों के प्रवेश पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया जाएगा। इस बैठक में कुलपति के अलावा रजिस्ट्रार ओम प्रकाश समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।