वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने कोरोना संक्रमण के कारण तीसरी बार प्रवेश परीक्षा आवेदन की तिथि को बढ़ाया है। छात्र अब बिना किसी विलंब शुल्क के साथ 30 मई तक ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भर सकेंगे।
कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य ने बताया कि कोविड-19 के कारण प्रवेश परीक्षा आवेदन की तिथि को 30 मई तक बढ़ाया गया है। छात्र दो सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ नौ जून तक आवेदन कर सकेंगे। पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्र 14 जून तक आवेदन कर सकेंगे। इसके पहले दो बार प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि को बढ़ाया जा चुका है। इससे छात्रों को राहत मिलेगी।
बता दें कि वाराणसी जिले में कोरोना के नये मामलों में गिरावट जारी है। लगातार आठवें दिन कोरोना संक्रमण की दर दहाई के नीचे रही। सोमवार को डेढ़ महीने बाद एक दिन में 239 नए मरीज मिले जबकि पांच मरीजों की मौत भी हुई है।