काशी विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने कहा कि आवेदन की मौजूदा हालात को देखते हुए प्रतीत हो रहा है कि जितने आवेदन आने थे, उतने आ गए। तिथि बढ़ाने पर सत्र विलंबित होगा। हालांकि इस पर एक बार कुलपति के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। अंतिम फैसला वही करेंगे।
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर ने कहा कि इस बार पिछले साल के मुकाबले आधे आवेदन आए हैं। अभी 30 जून तक अंतिम तिथि है। उसके बाद डेट बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। नियमित पाठ्यक्रमों में प्रवेश की धीमी गति अन्य कॉलेजों में भी है।
उदय प्रताप कॉलेज ने यूजी-पीजी के लिए आवेदन की तिथि एक बार तिथि बढ़ाने के बाद अब प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी, एमकॉम में प्रवेश के लिए आठ से 12 जुलाई तक प्रवेश परीक्षाएं कराई जाएंगी।
एक जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड होंगे और आठ जुलाई को सुबह 8 से 10 बजे तक बीए और शाम की पाली में 3 से 5 बजे तक एमएससी भौतिक एवं वनस्पति विज्ञान की प्रवेश परीक्षा होगी।
नौ को सुबह की पाली में 8 से 10 बजे तक बीएससी गणित और शाम की पाली में 3 से 5 बजे तक एमएससी जंतु विज्ञान, गणित और एमए की प्रवेश परीक्षा होगी। 10 को सुबह 8 से 10 बजे तक बीकॉम और शाम 3 से 5 बजे तक एमएससी रसायन विज्ञान एवं एमकॉम की प्रवेश परीक्षा होगी।
11 को सुबह 8 से 10 बजे तक बीएसएसी जीव विज्ञान और शाम की पाली में 3 से 5 बजे तक एमएससी कृषि और 12 जुलाई को सुबह 8 से 10 बजे तक बीएससी कृषि (ऑनर्स) की प्रवेश परीक्षा होगी।
प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस बार आवेदन पिछली बार के मुकाबले काफी कम आए। लेकिन, अब प्रवेश परीक्षा कराकर सत्र शुरू कराया जाएगा। अभ्यर्थी एक जुलाई को दोपहर 2 बजे के बाद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।