बच्चों के टीकाकरण को लेकर दिया निर्देश
पीएम मातृत्व वंदना योजना में बजट के सापेक्ष जीरो भुगतान पर सीएमओ वाराणसी को देखने तथा बचे हुए लक्ष्य को देखने हेतु भी निर्देशित किया। बच्चों के टीकाकरण में भी तेजी लाने तथा जन्म-मृत्यु पंजीकरण को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने को कहा गया।
कृषि विभाग की समीक्षा में सोलर पम्प प्रगति में तेजी लाने, ई-केवाईसी में चंदौली तथा जौनपुर में प्रगति लाने को निर्देशित किया गया। जनपदों में क्षेत्र विशेष की स्पेसिफिक फसलों का सर्वे कराकर भेजने को कहा गया, ताकि संबंधित क्षेत्रों के किसानों को बीमा कवर का फायदा दिलाया जा सके।
पंचायत भवन में पंचायत सहायक के नियमित बैठने तथा जितनी भी सर्विसेस वहां हैं, उनको वहीं मुहैया कराने हेतु निर्देशित किया। पीएम विश्वकर्मा योजना में लाभार्थियों की पहचान करते हुए तेजी लाने कहा गया।
मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश योजना के अंदर पशुओं का टीकाकरण नियमित करने तथा बृहद गोवंश संरक्षण योजना के अंतर्गत गाजीपुर को शीघ्रता से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। गोवंश आश्रय स्थलों हेतु नियुक्त नोडल अफसरों को नियमित जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा आवश्यक प्रबंधों को सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में मौजूद विभिन्न जिलों के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
पानी की समस्याओं पर जताई नाराजगी
सिंचाई विभाग को धान की खेती को देखते हुए सभी नहरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया जिसपर बताया गया कि मंडल के कुल 1086 टेल के सापेक्ष 223 टेल तक पानी पहुंच हो चुकी है। सभी जिलाधिकारियों को बाढ़ के दृष्टिगत चल रहे कार्यों को निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया।
भूजल दोहन पर तथा वर्षा जल संचयन पर भी लगातार काम करने को कहा गया। जल जीवन मिशन के चल रहे कार्यों में रोड कटिंग, गुणवत्ता, तथा पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकियों को भी शीघ्र चालू करने हेतु निर्देशित किया गया।
लाभार्थी परक योजनाओं वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, कन्या सुमंगला योजना में शत-प्रतिशत लाभ संबंधित को सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया। बिजली विभाग को लोकल फॉल्ट के नाम पर मनमानी कटौती पर अंकुश लगाने तथा टोल फ्री 1912 पर आने वाली शिकायतों पर अविलंब कार्यवाही करने को निर्देशित किया।
बैठक में जिलाधिकारी वाराणसी एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी जौनपुर रविंद्र कुमार मांदड, जिलाधिकारी गाजीपुर आर्यका अखौरी, जिलाधिकारी चंदौली निखिल टी फुंडे, मुख्य विकास अधिकारीगण तथा संबंधित विभागों के जिलास्तरीय/ मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।