फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2025: नंदी पर सवार होंगे बाबा, अर्धनारीश्वर रूप में देंगे दर्शन; बनाई जा रही 40 फीट की प्रतिमा

Tue, 18 Feb 2025 05:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Mahashivratri 2025: काशी में महाशिवरात्रि की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां बाबा भोलेनाथ की 40 फीट की विशाल प्रतिमा बनाई जा रही है।शिव बरात में भी अलग-अलग मुद्राओं में भगवान शिव की झांकी दिखेगी। इसमें भगवान शिव अर्धनारीश्वर रूप में होंगे।
विज्ञापन
बाबा भोलेनाथ की बनाई जा रही विशाल प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर काशी में भगवान शिव नंदी पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे और काशीवासियों को आशीर्वाद देंगे। महाशिवरात्रि के लिए बाबा भोलेनाथ की सबसे बड़ी प्रतिमा तैयार कराई जा रही है। पहाड़ पर विराजमान बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती एक-दूसरे को माला पहनाते हुए दिखेंगे। शिव बरात में भी अलग-अलग मुद्राओं में भगवान शिव की झांकी दिखेगी। इसमें भगवान शिव अर्धनारीश्वर रूप में होंगे।

विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ की नगरी में महाशिवरात्रि पर घर से लेकर शिवालय तक अभिषेक और पूजन होगा। शिव बरात भी निकाली जाएगी। पूजा पंडाल भी बनाए जा रहे हैं, जहां बाबा की विभिन्न मुद्राओं की प्रतिमाएं बैठाई जाएंगी। मूर्तिकार अभिजीत विश्वास ने बताया कि महावीर मंदिर भोजूबीर से शिवबरात निकाली जाएगी। इस बरात में भगवान शिव की 40 फीट की प्रतिमा शामिल होगी। बाबा भोलेनाथ नंदी पर विराजमान होंगे। 

एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे से आशीर्वाद देते दिखेंगे। जबकि गुरुधाम मंदिर में बाबा अर्धनारीश्वर रूप में होंगे। जबकि भदैनी पानी टंकी के पास पहाड़ पर बैठी मां पार्वती और शिवजी एक-दूसरे को माला पहनाएंगे। जबकि महादेव कॉलोनी कैंट में शिवबरात में शिव जी की खड़ी मुद्रा में प्रतिमा होगी। शहर में भगवान शिव की एक दर्जन से अधिक प्रतिमाएं बैठाई जाएंगी। साथ ही शोभायात्राएं निकाली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें