फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ धाम में किया दर्शन- पूजन

Fri, 27 Jun 2025 03:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शुक्रवार की दोपहर में काशी पहुंचे। यहां बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन
काशी में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। उनके आगमन पर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने भी उनका भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन


स्वागत करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, भाजपा नेता अमित, घनश्याम सोनी, अमन कुमार, अजय चौबे सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय ने भी अपने सहयोगियों संग अगवानी की।

काशी आगमन पर एकनाथ शिंदे के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। एयरपोर्ट परिसर जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एकनाथ शिंदे पहुंचे बाबा दरबार

एकनाथ शिंदे पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी दौरे पर आए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन- पूजन किया और बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर की भव्यता देखी। डिप्टी सीएम ने कहा कि बाबा के दरबार में आकर मन गदगद हो गया। मैं चाहता हूं कि बाबा की गोद में ही रहूं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें