फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन, वाराणसी में 15 हजार रुपये घूस लेते दरोगा और दीवान गिरफ्तार

Fri, 27 Jun 2025 02:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में शुक्रवार को दो पुलिसकर्मी ही घूसखोरी करते मिले। एंटी करप्शन की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ दरोगा और सिपाही को दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपी दरोगा व सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को मंडुवाडीह थाने के पास से दरोगा अभयनाथ तिवारी और दीवान शक्ति सिंह को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा। दरोगा अभयनाथ 2023 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ है। वह देवरिया के भटनी थाने के गोपालपुर गांव का निवासी है। दीवान शक्ति 2005 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ है। वह बलिया के नरही थाने के कोटवा नारायनपुर गांव का निवासी है। दोनों के खिलाफ एंटी करप्शन ने कैंट थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


वाराणसी मंडल के एंटी करप्शन थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बौलिया लहरतारा निवासी आकाश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को शिकायत की थी। आकाश के अनुसार उसके सैलून के बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान है। दुकान के मैनेजर मनीष गुप्ता से 16 जून को उसका विवाद हुआ था।

मनीष ने उसके खिलाफ 17 जून को मंडुवाडीह थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना दरोगा अभयनाथ तिवारी कर रहे थे। 25 जून को दरोगा अभयनाथ उसके घर पर आया। उसने कहा कि अपना और अपने भाई विकास का भला चाहते हो तो 15 हजार रुपये दे दो। जो भी होगा, हमारी कलम से ही होगा। निर्णय तुम्हारे हाथ में है कि तुम अपने भाई को मुजरिम बनाना चाहते हो या गवाह बनाना चाहते हो। पैसा न देने पर मुकदमे में विकास को मुजरिम बनाकर लूट की धारा बढ़ा देंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत पर संज्ञान लेकर एंटी करप्शन की टीम शुक्रवार को आकाश के साथ मंडुवाडीह क्षेत्र पहुंची। आकाश को 15 हजार रुपये जेब में रखने के लिए कहा गया था। आकाश से दरोगा अभयनाथ को फोन करा कर पैसा देने के लिए बुलाया गया।

दरोगा अभयनाथ अपने साथ दीवान शक्ति को लेकर मंडुवाडीह थाने के पास आया। उसने आकाश को 15 हजार रुपये दीवान शक्ति को देने को कहा। आकाश ने 15 हजार रुपये दीवान शक्ति को थमाया। उसी दौरान पास मौजूद एंटी करप्शन की टीम ने दीवान शक्ति और दरोगा अभयनाथ को दबोच लिया। दीवान शक्ति के पास से 15 हजार रुपये बरामद कर उसे और दरोगा अभयनाथ को कैंट थाने की हवालात में डाल दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें