वाराणसी में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और पार्टी उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने नरेंद्र गिरी की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है। दोनों नेताओं ने कहा कि यह दुखद घटना है। सीबीआई जांच कराने से रहस्य से पर्दा उठेगा। यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि हिंदू धर्म को जागृत करने वाले प्रमुख साधु-संतों को सुरक्षा प्रदान की जाए।