महंत बालकदास से बात करते राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी
- फोटो : अमर उजाला।
महंत बालक दास ने संत समाज की ओर से सीएम से आग्रह किया है कि प्राचीन ऐतिहासिक मठों के बिजली बिल और करों को माफ किया जाए। इसके साथ ही सरकार की तरफ से थोपे गए करों से मठ-मंदिरों को पूरी तरह से मुक्त किया जाए।
इस दौरान स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, महंत सर्वेश्वर शरण दास, महंत ईश्वर दास, महंत श्रवण दास, महंत ज्ञान प्रकाश, महंत अवध किशोर दास, महंत अवधबिहारी दास, महंत संगत दास, उमेश दास, मोहन दास, कोतवाल विजय राम दास मौजूद रहे।