फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: महानगरी एक्सप्रेस बदले समय से खुली, कई यात्रियों की छूट गई ट्रेन

Wed, 02 Dec 2020 01:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने एक दिसंबर से कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इसी बदलाव की सूचना वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर महानगरी एक्सप्रेस के कई यात्रियों को नहीं मिली और बुधवार की सुबह कुछ यात्रियों की ट्रेन छूट गई।

विज्ञापन

हालांकि रेलवे अधिकारियों का दावा है कि बदले हुए समय की जानकारी यात्रियों के रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस के जरिए दी गई थी। ट्रेन छूटने से नाराज करीब दर्जनों यात्री कैंट स्टेशन के पूछताछ कार्यालय और निदेशक कार्यालय के बाहर विरोध जता रहे हैं कि उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी।


वाराणसी से मुंबई के बीच चलने वाली महानगरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दिन के 11.20 बजे कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 9 से खुलती है। एक दिसंबर से समय में बदलाव हुआ तो यह ट्रेन बुधवार की सुबह 10 बजे ही प्लेटफार्म से रवाना हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

करीब 900 यात्री ट्रेन में सवार हो चुके थे, जबकि दर्जनों यात्री समय से नहीं पहुंच सके। कैंट निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि बदले हुए समय की जानकारी यात्रियों के रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस के जरिए दी गई थी। जिन यात्रियों ने अपना टिकट एजेंट से बुक कराया होगा और नंबर नहीं दिया होगा तो उन्हें जानकारी नहीं मिली होगी।

इन यात्रियों को समझाया जा रहा है, एक-दो दिन में रद्द टिकट लेकर आएंगे तो उन्हें बर्थ मुहैया कराई जाएगी। सीआईटी को इसके लिए निर्देशित किया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें