फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शौच के लिए निकले युवक को कार ने रौंदा, मौत, कार भी पलटी

Wed, 02 Dec 2020 11:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में चकिया-पीडीडीयू नगर रोड पर बुधवार की सुबह बेकाबू कार ने सड़क पार कर रहे मजदूर को रौंद दिया। इससे मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतक शौच के लिए घर से बाहर निकला था। वहीं घटना के बाद कार भी पलट गई और चालक जख्मी हो गया। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।


जिले के अलीनगर थाना के वार्ड नंबर तीन में नई बस्ती निवासी वकील वनवासी(43) बुधवार की सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकला था। सुबह छह बजे वह सड़क पार करने लगा। तभी दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कार ने धक्का मार दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

इससे वकील की मौके पर ही मौत हो गई। धक्का मारने के बाद कार भी सड़क किनारे पलट गई और चालक जख्मी हो गया। उसे आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, मृतक को मुआवजा देने की मांग करते हुए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मुआवजा का आश्वासन मिलने पर लोगों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें