फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले वाराणसी पहुंची महामना एक्सप्रेस, लोगों में दिखी सेल्फी की होड़

Sun, 24 Sep 2017 05:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
महामना एक्सप्रेस निर्धारित समय से 10 मिनट पहले पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

वड़ोदरा से चलकर वाराणसी पहुंची उद्घाटन स्पेशल महामना एक्सप्रेस निर्धारित समय से 10 मिनट पहले वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ज्यादातर सीटें खाली रहीं पर जो भी यात्री ट्रेन से आए वह यात्रा से तो थके दिखे पर व्यवस्था व ट्रेन की अत्याधुनिक सुविधाओं से संतुष्ट नजर आए।

 महामना एक्सप्रेस की चमचमाती बोगियों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोग उतावले दिखे। महामना एक्सप्रेस रात 10 बजे पुन: वड़ोदरा के लिए रवाना हो गई। जहां एक तरफ 30 घंटे देरी से कोटा-पटना चल रही है और कई ट्रेनें घंटो देरी से पहुंची। वहीं प्रधानमंत्री द्वारा बीते शुक्रवार को उद्घाटन के बाद वड़ोदरा से चली महामना एक्सप्रेस निर्धारित समय 6:40 मिनट से 10 मिनट पहले 6:30 बजे ही कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर आकर खड़ी हो गई। पॉयलट एके तिवारी और गार्ड शशिभूषण रहे।
विज्ञापन


यही नही दिल्ली से आने वाली महामना एक्सप्रेस भी 10 घंटे लेट रही। जो भी महामना से सफर कर वाराणसी पहुंचे यात्री खासा उत्साहित नजर आए। वहीं ट्रेन को देखने के लिए भी कैंट रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। महामना एक्सप्रेस से रेलकर्मियों की फौज वाराणसी पहुंची ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। वह भी नई ट्रेन से सफर कर उत्साहित दिखे। यही नही कई लोग तो उसकी बोगियों में दरवाजे पर सेल्फी लेते दिखे।
विज्ञापन


वहीं हरिद्वार हावड़ा नौ घंटे, मंडुवाडीह-जबलपुर सुपरफास्ट सात घंटे, पंजाब मेल और फरक्का छह घंटा, मरुधर पांच घंटे, स्वतंत्रता सेनानी छह घंटे देरी से वाराणसी पहुंची।






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें