फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ के पलट प्रवाह का असर: काशी विद्यापीठ की परीक्षाएं टलीं, लाखों छात्रों को इस तारीख तक करना होगा इंतजार

Wed, 05 Feb 2025 09:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: काशी विद्यापीठ परिसर और पांच जिलों के 228 कॉलेजों की परीक्षाएं 15 फरवरी तक टल गईं हैं। दो लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को यूजी, पीजी की सेमेस्टर परीक्षा देनी है। ऐसे में उन्हें इंतजार करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में 15 फरवरी तक की सभी परीक्षाएं टल गई हैं। यह फैसला श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ को देखते हुए लिया गया। वाराणसी समेत पांच जिलों में 228 कॉलेज हैं, जहां दो लाख से ज्यादा छात्रों को स्नातक और परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं देनी हैं। इससे पहले 31 जनवरी से 5 फरवरी तक की परीक्षाएं टाल दी गई थीं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के बीए, बीएससी, बीकॉम सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 फरवरी तक कराई जानी हैं। इसकी समय-सारिणी जारी की गई थी। पीजी के तीसरे, पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा भी 6 फरवरी से शुरू होनी थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो सकेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षाएं 15 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दी है। विश्वविद्यालय से पांच जिलों (वाराणसी, सोनभद्र,चंदौली, मिर्जापुर, भदोही) के 228 कॉलेज संबद्ध हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी
15 फरवरी तक की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। जल्द ही नई समय-सारिणी जारी की जाएगी। परीक्षा स्थगित किए जाने की जानकारी सभी प्राचार्यों, अधिकारियों को दी गई है। -दीप्ति मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन


किस जिले में हैं कितने कॉलेज

  • वाराणसी- 133
  • चंदौली- 95
  • भदोही- 26
  • मिर्जापुर- 95
  • सोनभद्र- 50
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में कल होगी मिड टर्म परीक्षा

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग में स्किल डेवलपमेंट एंड एनजीओ मैनेजमेंट के छात्रों की मिड टर्म परीक्षा सात फरवरी को होगी। विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. महेंद्र मोहन वर्मा ने बताया कि राजाराम शास्त्री सभागार में दोपहर 12 बजे से परीक्षा होगी। विद्यार्थियों को होम असाइनमेंट भी इसी तिथि तक जमा करना होगा। वहीं, मेजर (एनईपी) स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-25 की मिड टर्म परीक्षा 17 फरवरी को होगी। परीक्षा दोपहर बजे से होगी। इसमें सभी विद्यार्थियों का शामिल होना जरूरी है। उन्हें परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले उपस्थित होना होगा। परीक्षा में शामिल न होने वालों की दुबारा परीक्षा नहीं होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें