गंदगी दिखने पर सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाई। वहीं सीएचसी से गायब हेमंत गुप्ता, जय कृष्ण यादव, डॉ. देवजनी सरकार, डॉ. अर्शी नोमानी, डॉ. सीमा पंत, अजय कुमार, विजय कुमार, शिवनाथ, मनीषा पाल, अभय कुमार, रितिक कुमार, रामनाथ, अरुण अग्निहोत्री, अनिल कुमार राणा, भीम जैसवार, संजीत शुक्ला, अजीत कुमार आदि कर्मचारी अनपुस्थित मिले। सभी का सात दिन का वेतन रोक कर स्पष्टीकरण मांगा।
लापरवाही पर बिगड़े सीएमओ, पांच का रोका वेतन
निरीक्षण के दौरान ही सीएमओ को आशा रत्ना ने बताया कि उपकेंद्र नेवादा की एएनएम सुनीता देवी जेएसवाई का फार्म भरकर उन्हें नहीं देती है। यही हाल दुर्गागंज की एएनएम सुनीता यादव का है। सीएमओ ने दोनों का सात दिन का वेतन रोका गया है। वरिष्ठ सहायक सरला भारती सही से लेखा-जोखा न रखने पर एक दिन का वेतन रोका गया। डॉ. पंचदेव, डॉ. शिवेंद्र विशेन ड्रेस कोड में नहीं दिखे, इनका भी एक दिन का वेतन रोका गया है।