फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri 2026: कहीं 17 फीट की शिव की प्रतिमा तो कहीं 11 फीट का शिवलिंग, काशी में शिव बरात की तैयारी

Fri, 13 Feb 2026 05:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में शिवरात्रि को लेकर पूरे शहर में भक्ति का माहौल है। शिव मंदिरों व शिवालयों में साफ- सफाई और साज- सज्जा का काम किया जा रहा। वहीं शिव बरात के लिए कहीं 17 फीट की शिव की प्रतिमा तो कहीं 11 फीट का शिवलिंग तैयार किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
खोजवां स्थित कारखाने में शिव की प्रतिमा तैयार करते मूर्तिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की विवाह शोभायात्राएं निकलेंगी। बाबा की बरात में उनके गणों के साथ देसी-विदेशी मेहमान भी बराती बनेंगे। किसी शोभयात्रा में 17 फीट के भगवान शिव की प्रतिमा होगी तो किसी बरात में 11 फीट का शिवलिंग। किसी बरात में भगवान शिव मां गौरा का सिंदूरदान करते मुद्रा में दिखेंगे। इतना ही नहीं बाबा संग अष्ट भुजा में मां दुर्गा भी होंगी। विभिन्न थीम पर करीब डेढ़ दर्जन के ज्यादा भगवान शिव और पार्वती की प्रतिमाएं बनाई गई हैं। 

विज्ञापन


पूजा समितियां अब महाशिवरात्रि पर भी शिव और माता पार्वती की प्रतिमाओं के स्थापित करने और शिव बरात निकालने के लिए प्रतिमाएं बनवा रहे हैं। मूर्तिकार अभिजीत विश्वास ने बताया कि महाशिवरात्रि पर पहले इक्का-दुक्का प्रतिमाएं बनती थीं, लेकिन अब शिव-पार्वती की प्रतिमाओं के साथ शिव बरात निकालने लगे हैं। 

विज्ञापन

शिवशंकर पार्वती स्पोर्टिंग क्लब खोजवां में सिंदूरदान वाली प्रतिमा, गणपति स्पोर्टिंग क्लब जिवधिपुर में कैलास पर्वत पर शिव और मां पार्वती की बैठी मुद्रा में, शिव महाकालेश्वर स्पोर्टिंग क्लब कश्मीरीगंज में शिव जी के साथ सिंहासन पर मां दुर्गा सहित तमाम प्रतिमाएं बन रही हैं। जबकि महावीर मंदिर भोजूबीर से निकलने वाली शिवबरात में जिले की सबसे बड़ी 17 फीट शिव की प्रतिमा होगी। 

इसे भी पढ़ें; काशी विश्वनाथ धाम: महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को सर- मैडम कहकर बुलाएंगे पुलिसकर्मी, हाथ जोड़कर करेंगे स्वागत

होलिका दहन पर दिखेंगे भूत-प्रेत 
होलिका दहन के लिए भी मूर्तियां बन रही है। अभिजीत विश्वास ने बताया कि 25 से अधिक मूर्तियों की बुकिंग हो चुकी है। महाशिवरात्रि के बाद होलिका दहन के लिए प्रतिमाएं बनाई जाएंगी। इसमें राक्षसी, भूत-प्रेत, रानी पद्मावती आदि रूपों में प्रतिमाएं बनेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें