फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela 2026: माघ मेले तक वाराणसी और बनारस स्टेशन पर नहीं आएंगी कई ट्रेनें, इन गाड़ियों का बदला गया मार्ग

Wed, 07 Jan 2026 12:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: माघ मेले के दौरान ट्रेनों के संचालन में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसी क्रम में वाराणसी और बनारस रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। 
विज्ञापन
train - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेला को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से वाराणसी और बनारस रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। अहमदाबाद, दानापुर, दादर से आने वाली ट्रेनें माघ मेले तक इन स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। 

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दानापुर से 15 फरवरी तक चलने वाली 20934 दानापुर-उधना एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से वाराणसी जंक्शन प्रयागराज रामबाग होते हुए प्रयागराज-मानिकपुर के स्थान पर बदले मार्ग से चलेगी। 

यह ट्रेन दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव वाराणसी जंक्शन पर नहीं होगा। 14 फरवरी तक उधना-दानापुर एक्सप्रेस का ठहराव भी वाराणसी जंक्शन पर नहीं होगा। 
विज्ञापन


पटना से 17 फरवरी तक 22670 पटना-एरणाकुलम एक्सप्रेस भी वाराणसी जंक्शन पर नहीं रुकेगी। छपरा से 13 फरवरी तक 07652 छपरा-जालना विशेष गाड़ी भी मार्ग परिवर्तन के कारण बनारस स्टेशन पर नहीं होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें