फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela Special Train: माघ मेले में बनारस से प्रयागराज के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें- शेड्यूल

Thu, 11 Jan 2024 07:08 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान रखती है। समय-समय पर यात्रियों की सुविधा के लिए अलग- अलग तरीके अपनाती है। इसी क्रम में रेलवे ने माघ मेला स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेला के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक माघ मेला स्नान के लिए वाराणसी से ट्रेन संख्या 05109 बनारस-प्रयागराज-रामबाग के बीच 14 जनवरी से 8 मार्च तक बनारस से 22.30 बजे चलेगी। 

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 05111 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला स्पेशल साप्ताहिक 15 जनवरी से आठ मार्च तक बनारस से सुबह आठ बजे चलाई जाएगी। 05113 भटनी-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित मेला स्पेशल वाराणसी से होकर गुजरेगी। 05115 गोरखपुर जं.-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन वाराणसी सिटी से 20.45 बजे, वाराणसी जंक्शन से 21.10 बजे, बनारस से 21.30 बजे प्रयागराज रामबाग के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें