कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। उन्होंने आईआईटी बीएचयू की छात्रा से हैवानियत के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की।
बीएचयू आईआईटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों का भाजपा से जुड़े होने का हवाला देते हुए कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि बीएचयू कैंपस के अंदर आईआईटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी भाजपा के निकले। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने जब इस प्रकरण के आरोपियों को भाजपाई बताया तो उन पर मुकदमा हो गया, मगर अब साबित हो गया है कि वे भाजपाई हैं। ऐसे में अजय राय पर दर्ज केस तत्काल वापस लिया जाए।
कहा कि इस प्रकरण के दोषियों को फांसी की सजा दी जाए और उन्हें संरक्षण देने वाले बीजेपी नेताओं को भी आरोपी बनाकर चार्टशीट दाखिल की जाए। प्रतिनिधिमंडल में दुर्गा प्रसाद गुप्ता, अशोक सिंह, ओमप्रकाश ओझा, फसाहत हुसैन, बाबू, डॉ. राजेश गुप्ता, राजीव राम, जितेंद्र सेठ, दिलीप चौबे, विनोद सिंह, संतोष मौर्य आदि मौजूद रहे।