यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा गोदौलिया और मालवीय चौराहा पर नाटक नुक्कड़ व देश भक्ति गीतों के माध्यम से आम जनमानस में यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
साथ ही विभिन्न संस्थाओं के आए बच्चों ने भी लोगों को यातायात नियमों से जानकारी दी गई और पम्पलेट व वाहन स्टीकर का वितरण किया गया। इस दौरान उप निरीक्षक नारायण सिंह ने नाबालिग बच्चों से वाहन चलाने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं व पकड़े जाने पर अभिभावकों के विरुद्ध कार्यवाही, गुड सेमेरिटन, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के बारे में जानकारी दी गई।
उप निरीक्षक देवानंद बरनवाल ने लोगों दुर्घटना को कम करने के लिए सभी वाहन चालकों को हेलमेट पहनने व सीटबेल्ट लगाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने चालकों को निर्देशित किया गया कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा वाहन को अपनी लेन में चलायेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान यातायात निरीक्षक नन्द किशोर मिश्रा, सर्किल प्रभारी भेलुपुर जितेन्द्र यादव, प्रभारी सर्किल दशाश्वमेध अभिनाश पटेल, यातायात उप निरीक्षक दूधनाथ अन्य यातायात कर्मी के साथ होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।