मां अन्नपूर्णा के स्वागत के लिए सजेगा बाबा का धाम
- फोटो : अमर उजाला
कनाडा से भारत आई मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा काशी विश्वनाथ धाम में विराजेंगी। काशी विश्वनाथ धाम के ईशान कोण में रानी भवानी उत्तरी गेट के बगल में माता की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। माता के मंदिर का भी उसी स्थान पर निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर 15 नवंबर को प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा करेंगे। इसके साथ ही बाबा के धाम में माता अन्नपूर्णा के तीन-तीन विग्रह हो जाएंगे। मां अन्नपूर्णा के स्वागत और मंदिर निर्माण की तैयारियां विश्वनाथ धाम में चल रही हैं।