कुलपति ने बताया कि श्रावणी पूर्णिमा को ऋषि पर्व और संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्वविद्यालय में 19 से 25 अगस्त तक संस्कृत दिवस सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में वी रामनाथन, पद्मश्री चमू कृष्ण शास्त्री एवं कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी पंकज ज्ञानी विचार व्यक्त करेंगे।
कुलपति ने बताया कि वर्तमान में भारत देश में ही नहीं, विदेशों में भी संस्कृत उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। श्रावण पूर्णिमा के दिन ही प्राचीन भारत में शिक्षण सत्र शुरू होता था। पौष माह की पूर्णिमा से श्रावण माह की पूर्णिमा तक अध्ययन बंद हो जाता था।