फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमिका के घर में घुसे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा, बंधक बनाकर पीटा

Thu, 24 Sep 2020 05:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी को बंधक बना लिया। इस दौरान युवक की पिटाई की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तो परिजनों ने युवक को सौंप दिया।

विज्ञापन

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के अहिरूपुर गांव निवासी युवक का पड़ोसी गांव की महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार की रात प्रेमी, महिला के घर के सदस्यों के न होने पर उसके घर में घुस गया। देर रात परिवार का एक सदस्य जब घर पहुंचा तो उसने युवक को देख लिया।


इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी गई। इसके बाद युवक की पिटाई की और उसे बंधक बना लिया। गुरुवार की सुबह महिला के परिजनों ने इसकी सूचना मधुबन पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत मधुबन थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें