फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने महिला की आंख और अपनी कनपटी पर मारी गोली, युवक की मौत, वारदात से एक दिन पहले पति से हुआ था झगड़ा

Wed, 04 Nov 2020 10:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के उधरनपुर गांव में एक युवक ने बुधवार दोपहर पड़ोस की एक महिला की आंख में गोली मारने के बाद खुद की कनपटी पर गोली मार कर जान दे दी। महिला को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि एक दिन पहले महिला के पति से युवक का झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन


उधरनपुर गांव में नीलेश राजभर (22) और जीउत राजभर का घर अगल बगल ही है। बुधवार को जीउत की पत्नी सुमन (30) हैंडपंप पर नहा रही थी। इसी दौरान नीलेश पहुंचा और तमंचे से सुमन पर गोली चला दी। गोली उसकी एक आंख में जा लगी। बाद में नीलेश ने बंसवार में जाकर अपनी कनपटी में गोली मार ली।

आवाज सुनकर ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पांडेय एवं पीआरवी टीम भी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को पुलिस अपने वाहन से जिला अस्पताल ले गई। वहां से ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। जहां, नीलेश की रात नौ बजे मौत हो गई। जीउत का कहना है कि मैं बाजार गया था।

 
विज्ञापन

इसी बीच नीलेश ने पत्नी को गोली मारी। जीउत ने बताया कि कल मेरा नीलेश से विवाद हुआ था। किसी अन्य विषय को लेकर पहले की कोई दुश्मनी नहीं है।  एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पहले से दोनों में झगड़ा चला आ रहा है। महिला के पति ने वारदात को लेकर तहरीर दी है। प्रेम प्रसंग के संबंध में पूछने पर बताया कि यह जांच का विषय है। मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें