फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में लूटपाट का मामला: पीड़ित परिवार ने कहा- पुलिस ने अपने हिसाब से लिखवाई तहरीर; तरीका ठीक नहीं लगा

Sun, 12 Nov 2023 11:29 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वैष्णव विहार कॉलोनी, अमरा खैरा में हिंडाल्को से सेवानिवृत्त रवींद्रनाथ सिंह अपनी पत्नी गायत्री देवी के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात चार नकाबपोश बदमाशों ने दंपती को ढाई घंटे से ज्यादा समय तक बंधक बनाए रखा था। इस दौरान रवींद्रनाथ सिंह के साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
Varanasi: वाराणसी में फिर से बंधक बनाकर लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैष्णव विहार कॉलोनी, अमरा में बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में 36 घंटे बाद शनिवार की रात रोहनिया थाने की पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस की कार्रवाई एक प्लंबर सहित संदिग्ध गतिविधियों वाले 10 से ज्यादा लोगों से पूछताछ तक ही सीमित है। घटना से बुजुर्ग दंपती सहमे हुए हैं। इसके साथ ही बुजुर्ग दंपती और उनके परिजन रोहनिया थाने की पुलिस के रवैये से आहत हैंं। उनका कहना है कि घटना के संबंध में पुलिस ने अपने हिसाब से तहरीर लिखवाई।

विज्ञापन

वैष्णव विहार कॉलोनी, अमरा खैरा में हिंडाल्को से सेवानिवृत्त रवींद्रनाथ सिंह अपनी पत्नी गायत्री देवी के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात चार नकाबपोश बदमाशों ने दंपती को ढाई घंटे से ज्यादा समय तक बंधक बनाए रखा था। इस दौरान रवींद्रनाथ सिंह के साथ मारपीट भी की गई। उनके घर से बदमाश सवा लाख रुपये और तीन लाख रुपये के गहने लूट ले गए। रवींद्रनाथ सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने के लिए उनको रोहनिया थाने बुलाया गया। थाने पर उनसे कहा गया कि तहरीर में सवा लाख रुपये की जगह 90 हजार लिख कर दें। लूटे गए गहनों के संबंध में भी वास्तविक संख्या से कम लिखने को कहा। रवींद्रनाथ सिंह के चचेरे भाई दिनेश सिंह ने कहा कि घटना के बाद पुलिस का ऐसा रवैया बेहद ही निराशाजनक है। इस संबंध में एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना ने कहा कि थानाध्यक्ष का कहना था कि बुजुर्ग ने 90 हजार रुपये लूटे जाने की बात कही थी। दिखवाते हैं कि वास्तविकता क्या है, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

जेल से छूटे बदमाशों का लगाया जा रहा है पता
एसीपी रोहनिया ने बताया कि रोहनिया और आसपास के क्षेत्र निवासी जेल से छूटे लूट और चोरी के 25 से अधिक आरोपियों की वर्तमान स्थिति का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा घटनास्थल से अखरी स्थित पुलिस पिकेट और अमरा की ओर जाने वाले मार्ग पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सीसी कैमरों की फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग आते-जाते हुए दिखे हैं। क्राइम ब्रांच और रोहनिया थाने की संयुक्त पुलिस टीम काम कर रही है। पूरी उम्मीद है कि जल्द ही घटना का खुलासा होगा और आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें