संकटमोचन मंदिर से नकदी और जेवर ले भागे उचक्के
संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन करने आए परिवार की नकदी और जेवरों से भरा बैग लेकर उचक्के भाग निकले। हरदोई की आरती वर्मा ने बताया कि उसने शादी में मिली नौ अंगूठी और 50 हजार रुपये बैग में रखे थे।
आरती के साथ गुजरात से आई उसकी बड़ी बहन का परिवार भी साथ था। आरती के अनुसार लाइन में पीछे लगी महिला पर ही उसे बैग चुराने का शक है। घटना के संबंध में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर नहीं दी।
पुलिस चौकी के समीप बैग ले भागे बदमाश
आशापुर चौकी से चंद कदम की दूरी पर सोमवार को मटरू जायसवाल की बाइक के हैंडल पर टंगा बैग लेकर बदमाश भाग गए। इस संबंध में आशापुर चौकी के पुलिसकर्मियों ने अनभिज्ञता जताई। आशापुर निवासी मटरू बलुआ रोड स्थित परचून की दुकान खोलने जा रहे थे।
आशापुर चौराहा पर रुक कर वह फल लेने लगे। इस दौरान उन्होंने अपना हैंडबैग बाइक के हैंडल पर लटका दिया था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और मटरू का बैग लेकर भाग निकले।