दोपहर को दो बाइक पर सवार पांच बदमाश पहुंचे। दो बदमाश एजेंसी के बाहर अपनी बाइक के पास खड़े होकर इधर-उधर की लोकेशन लेने लगे, जबकि तीन बदमाश भीतर घुस गए। अंदर घुसते ही बदमाशों ने असलहा निकालकर अनुज और राहुल के कनपटी पर सटा दिया। इस दौरान दोनों को कई चाटा मारते हुए कैसबाक्स में मौजूद करीब 1.50 लाख रुपये नगद, लैपटाप और सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क लेकर फरार हो गए।
उनके जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाते हुए घर वालों को सूचना दी, तो हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक तरवां और डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची।
मौका मुआयना के बाद पुलिस पीड़ित पक्ष को लेकर थाने चली गई। घटना की रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज हो सकी है, ना ही देर शाम तक कोई बड़ा आलाधिकारी ही मौके पर पहुंच सका था। स्थानीय थाने की पुलिस अपने स्तर से छानबीन करमें जुटी हुई थी।