फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिनदहाड़े बीच रोड पर लुटेरों का हमला, तमंचे की नोक पर व्यापारी से लूटे लाखों

Sun, 05 Jan 2020 04:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी से तमंचे की दम पर सवा तीन लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।

विज्ञापन


मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अहिरानी पेट्रोल पंप के पास रविवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने गोरखपुर के अदरक व्यापारी से तमंचे की नोक पर 3 लाख 25 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित व्यापारी अपने चार पहिया वाहन से था, जबकि लुटरे एक पार दो थे।

पीड़ित व्यापारी राजेश कुमार पुत्र श्रीराम अदरक का कारोबार करते हैं। वह मूल रूप से गोरखपुर का निवासी हैं, साथ ही वही के मंडी से कारोबार करते हैं। रविवार सुबह राजेश अपने चार पहिया वाहन से तगादा करने के लिए निकला था। इस दौरान वह गोरखपुर के गोला व्यापारी से एक लाख 21 हजार, बड़हलगंज मंडी से 1 लाख 92 हजार, दोहरीघाट मंडी से 10 हजार की वसूली कर अमिला आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही उसकी कार अहिरानी पेट्रोल पंप के पास पहुंची, पहले से पीछे लगे बाइक सवार बदमाशों ने कार को ओवर टेक कर रोक लिया और तमंचे से डराकर लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार लुटेरे हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे।

घटना को अंजाम देने के बाद वे दोहरीघाट की तरफ भागे। बदमाशों की बाइक बिना नंबर की थी। पीड़ित के अनुसार बाइक पर सवार दोनों में एक  छोटे कद का मोटा सा था दूसरा सांवला लंबा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें