फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'निरहुआ' के रोड शो में लगे 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' के नारे, ग्रामीणों ने काफिले पर किया पथराव

Mon, 08 Apr 2019 04:37 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
'निरहुआ' के रोड शो के दौरान ग्रामीणों को खदेड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आजमगढ़ में रोड शो कर रहे हैं। 'निरहुआ' के रोड शो के दौरान परमानपुर गांव के लोगों ने उनके काफिले को रोकने की कोशिश की। साथ ही 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' के नारे भी लगाए।

विज्ञापन


सोमवार को दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आजमगढ़ के मेहनाजपुर से चौक तक रोड शो कर रहे हैं। इसी क्रम में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का काफिला जब परमानपुर गांव से हो कर गुजरा तो ग्रामीणों ने 'निरहुआ' के काफिले को रोकने की कोशिश की।

यह देख कर पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ना शुरू किया। जिसके बाद ग्रामीण 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' और 'निरहुआ तुम वापस जाओ' के नारे लगाने लगे।

विज्ञापन

उधर, यह देख कर काफिले में शामिल भाजपा के समर्थकों ने ग्रामीणों को अपशब्द कहा। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस और 'निरहुआ' के काफिले पर पथराव किया। हालांकि, पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद 'निरहुआ' के काफिले को परमानपुर गांव से बाहर निकाल दिया। इसके बाद 'निरहुआ' का रोड शो तरवां की ओर बढ़ गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें