एसडीएम सदर ने इस कार्यक्रम की दो वीडियो भेजी जिसमें तीनों के साथ ही लगभग 150 अज्ञात लोग भी मौके पर मौजूद थे। बिना अनुमति स्वागत समारोह और जनसभा का आयोजन आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है।
उड़नदस्ता प्रभारी की तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने विधायक नफीस अहमद, नजमुल होदा व फैजान अहमद के साथ ही 150 अज्ञात के खिलाफ शहर कोतवाली में धारा 144 व आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।