फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 : वीरेंद्र सिंह की राह हुई कठिन, बलिया में भरत सिंह के समर्थकों ने किया विरोध

Wed, 27 Mar 2019 01:55 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह 'मस्त' का विरोध करते भरत सिंह के समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के तहत राजनीतिक दल जैसे-जैसे प्रत्याशी घोषित करते जा रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। भाजपा ने मंगलवार को बलिया सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। जिसके बाद बुधवार को बलिया के वर्तमान सांसद के समर्थकों ने घोषित प्रत्याशी का जमकर विरोध किया। 

विज्ञापन


भाजपा द्वारा वीरेंद्र सिंह 'मस्त' को बलिया से टिकट दिया गया है। वहीं, बलिया के वर्तमान सांसद भरत सिंह का टिकट भाजपा ने काट दिया है। जिसके बाद बलिया में भरत सिंह के समर्थक खफा नजर आए। भरत सिंह के समर्थकों ने बुधवार को भाजपा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान हाथों में तख्तियां लेकर विरेंद्र सिंह 'मस्त' को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध किया। तख्तियों पर लिखा था 'विरेंद्र सिंह मस्त वापस जाओ।' इस संदर्भ में जब सांसद भरत सिंह से भी बात की गई तो उन्होंने कहा कि पार्टी का यह फैसला बेहद दुखद है। इस फैसले से मैं ना केवल दुखी हूं, बल्कि क्षुब्ध भी हूं।
विज्ञापन


इसे लेकर पार्टी की केंद्रीय समिति के सामने भी भरत सिंह ने जाने की बात कही है। सांसद भरत सिंह ने उम्मीद जताई कि पार्टी जल्द ही इस संदर्भ में अपने निर्णय पर पुनर्विचार करेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

ये है टिकट काटने की वजह

बता दें कि वीरेंद्र सिंह 'मस्त' वर्तमान में भदोही के सांसद हैं और इससे पहले वे भी वे दो बार भदोही के सांसद रह चुके हैं। वहीं, भरत सिंह की बात करें तो वह भी वर्तमान में बलिया के सांसद है। भाजपा ने भदोही की जमीन से हटा कर वीरेंद्र सिंह 'मस्त' को बलिया की जमीन पर खड़ा किया है।

राजनीतिकविदों का मानना है कि भाजपा के सर्वे में भरत सिंह की सक्रियता ना दिखने के कारण ही उनका टिकट काटा गया है। देखना दिलचस्प होगा कि भदोही से सांसद को बलिया की जनता कितना स्वीकारती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें