फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Chunav: ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'गाजीपुर से माफिया बृजेश सिंह हो सकते हैं सुभासपा के प्रत्याशी'

Fri, 24 Nov 2023 01:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की छापेमारी पर ओपी राजभर ने कहा कि ईडी और सीबीआई स्वतंत्र संस्था है। कांग्रेस के कार्यकाल में ईडी और सीबीआई को काम नहीं करने दिया जाता था।
विज्ञापन
वाराणसी में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने माफिया और पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के राजनीतिक भविष्य को लेकर शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बृजेश सिंह को गाजीपुर से चुनाव लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। एनडीए का फैसला रहा तो बृजेश सिंह सुभासपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि सिकरारा नरसंहार कांड में बृजेश सिंह को जिला अदालत के बाद हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी दोषमुक्त किया है।

विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की छापेमारी पर ओपी राजभर ने कहा कि ईडी और सीबीआई स्वतंत्र संस्था है। कांग्रेस के कार्यकाल में ईडी और सीबीआई को काम नहीं करने दिया जाता था। आय से अधिक संपत्ति है तभी ईडी और सीबीआई गई है। पूर्वांचल राज्य अलग करने की मांग को लेकर ओपी राजभर ने कहा कि पूर्वांचल को अलग राज्य बनाना हमारे पार्टी की शुरू से मांग रहा है। एनडीए की बैठक में हम इस बात को रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें