फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: वाराणसी में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, युवाओं से अधिक महिलाओं की भागीदारी, 59 हजार नई बढीं

Tue, 23 Jan 2024 05:59 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। चुनाव में 30.52 लाख से अधिक मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। बता दें बीते वर्ष 27 अक्तूबर से लेकर नौ दिसंबर तक मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन मंगलवार को हुआ। सूची के अनुसार जिले में 30,52,354 मतदाता इस बार अपने सांसद को चुनने के लिए मतदान करेंगे। सूची के मुताबिक इस बार चुनाव में युवाओं से अधिक भागीदारी महिलाओं की होगी।

जिला उपनिर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के पहले जिले के मतदाताओं की संख्या 30, 06, 678 थी। मतदाताओं की संख्या बढ़ाने और मृतक व डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम सूची से हटाने के लिए बीते साल 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के बाद जिले में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ कर 59151 हो गई। वहीं 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या 36173 हो गई। अभियान में 69163 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। चुनाव आयोग से मिले निर्देशानुसार सूची में 4 फीसदी 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं को जोड़ना था। लेकिन बीएलओ की लापरवाही और धीमी कार्यशैली के चलते सूची में महज 1.60 फीसदी मतदाता ही जुड़ सके।

अभियान में जुड़े 45 हजार 676 मतदाता

विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बाद इस बार 45 हजार 676 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। इसके पहले कुल मतदाताओं की संख्या 30 लाख 06 हजार 678 थी, जो बढ़ कर 30 लाख 52 हजार 354 हो गई। सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या 16,48,752, महिला मतदाताओं की संख्या 14,03,428 और ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 174 है।

विज्ञापन

’आभास’ से मतदाता दिवस बनेगा खास

चुनाव आयोग से मिले निर्देश के अनुसार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस बार वृद्धजन (80 साल से ऊपर), दिव्यांगजन और थर्ड जेंडर को सम्मानित किया जाएगा। इससे उन्हें अपनी विशिष्टता का ’आभास’ होगा। वहीं, नए मतदाताओं का भी फोटोयुक्त पहचान पत्र देकर सम्मान होगा। इसका मकसद वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक करना और मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। सूची के अनुसार वृद्ध मतदाताओं (80 साल से ऊपर) की संख्या 42709 है। 100 वर्ष के ऊपर के मतदाताओं की संख्या 237 है। ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 174 है और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 26196 है।

आंकड़े एक नजर में

विधानसभा - पुरुष - महिला - ट्रांसजेंडर - 18 से 19 वर्ष आयु - कुल मतदाता

384 पिंडरा - 198549 - 173235 - 13 - 5984 - 371797

385 अजगरा - 191968 - 169874 - 12 - 7071 - 361855

386 शिवपुर - 204942 - 174491 - 14 - 7148 - 379447

387 रोहनिया - 223601 -183730 - 27 - 6854 - 407358

388 शहर उत्तरी - 231206 - 194055 - 43 - 5464 - 425304

389 शहर दक्षिणी - 168460 - 139564 - 27 - 3393 - 308051

390 वाराणसी कैंट - 242259 - 208274 - 18 - 6395 - 450551

391 सेवापुरी - 187767 - 160204 - 20 - 6545 - 347991

कुल योग - 1648752 - 1403428 - 174 - 48854 - 3052354
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें