पहाड़िया मंडी में बने स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात जवान।
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा सीट वाराणसी से कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य राजनीतिक दलों से तीन प्रत्याशी हैं। भाजपा, कांग्रेस (इंडी गठबंधन) और बसपा से हैं। मगर लड़ाई भाजपा के नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के अजय राय के बीच हैं। पुलिस प्रशासन के स्तर से मतगणना के साथ-साथ सुरक्षा व यातायात आदि को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एस राज लिंगम ने बताया कि 14 टेबल लगाई जाएंगी और 30 राउंड की मतगणना होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए एक अलग से टेबल होगी और उस पर आरओ रहेंगे। वहीं कार्मिक वोटों की गिनती व घर-घर जाकर जो वोट डलवाए गए उनके लिए छह टेबल अलग से लगाई जाएंगी।
सुबह 8:30 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। वाराणसी जिले में आठ विधानसभा सीट हैं। जिसमें पांच सीटें रोहनियां, उत्तरी, दक्षिणी, कैंट और सेवापुरी वाराणसी लोकसभा में आती हैं। इसी तरह अजगरा और शिवपुर विधानसभा चंदौली लोकसभा सीट में आती हैं और मछलीशहर लोकसभा में पिंडरा विधानसभा आती है।