फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: रिकॉर्ड बरकरार, नौतपा में नहीं हुई बारिश, खूब तपी काशी

Mon, 03 Jun 2024 02:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

इस बार नौतपा ने काशिवासियों का हाल बोहाल कर दिया। नौतपा में पहले दिन से तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू हुई, जिसका ग्राफ सप्ताह के अंतिम दिन गिरा।  
विज्ञापन
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा की शुरुआत होती है। इसमें सूर्य के पृथ्वी के नजदीक रहने की वजह से तपिश भी बढ़ जाती है। पिछले साल की तुलना में इस साल नौतपा ने खूब तपाया। लोग गर्मी से बेचैन हो गए। नौतपा में पहले दिन से ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हुई और छठे दिन अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से तापमान का नया रिकॉर्ड बन गया। यह मई महीने में पिछले 144 साल में सर्वाधिक तापमान रहा।

विज्ञापन


अंतिम दिन दो जून यानी रविवार को अधिकतम तापमान 40.4 और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इस कारण लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। पिछले महीने 25 मई से शुरू होकर नौतपा का असर इस साल दो जून तक रहा। नौतपा के पहले दिन 24 मई को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस था जो कि नौतपा के पहले दिन 25 मई को बढ़कर 42.3 पहुंच गया। न्यूनतम भी 26.2 डिग्री सेल्सियस की जगह 29.5 रिकॉर्ड किया गया। 

पहले दिन तीखी धूप के कारण गंगा घाट से लेकर शहर की प्रमुख सड़कों, बस स्टेशन पर सन्नाटे जैसा दृश्य देखने को मिला। जैसे-जैसे नौतपा आगे बढ़ता गया, तापमान का ग्राफ भी बढ़ता गया। हालांकि नौ दिन के नौतपा के आखिरी तीन दिन बादलों की आवाजाही के साथ ही धूप का असर थोड़ा कम हो गया। इस वजह से तापमान में कमी देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौतपा में तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम तापमान
02 जून 40.4 26.0 डिग्री सेल्सियस
01 जून 40.6  28.5 
31 मई 43.0 30.5
30मई 47.8 32.5
29मई 47.4 29.3
28 मई 47.6 30.2  
27 मई 43.1 30.4
26 मई 42.8 30.8
25 मई 42.3 29.5 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें