Lok Sabha Election: नामांकन को लेकन पूरे बनारस में जिला प्रशासन हाईअलर्ट पर है। विभिन्न स्थानों पर पर पुलिस की टुकड़ियां तैनात हो हैं। रूट डायवर्जन के बीच पब्लिक को भी काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामांकन के पांचवें दिन सोमवार को सोनिया जैन-निर्दल, विकास कुमार सिंह-निर्दल, सचिन कुमार सोनकर-निर्दल, नीरज सिंह-निर्दल, अमित कुमार सिंह-निर्दल व शिवम सिंह-निर्दल सहित कुल 06 प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन दाखिल किया गया। इस प्रकार अब तक कुल 14 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सोमवार को अमित पांडेय-निर्दल, रूपेश कुमार शर्मा-निर्दल, रानी देवी-अलहिंद पार्टी व विजय नंदन-जनहित किसान पार्टी सहित चार लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किया। जबकि 08 ट्रेजरी चालान भी लोगों ने प्राप्त किया है।