फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: किन्नर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी ने कहा, फैलाया जा रहा भ्रम, मैं BJP नहीं ज्वॉइन कर रही

Thu, 09 May 2024 09:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Lok Sabha Election: हेमांगी सखी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भाजपा की ओर से भ्रम फैलाया जा रहा है। कहा कि पूरे देश में किन्नर समाज की स्थिति दयनीय है। किन्नर समाज के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं की गई है। किन्नर समाज अपनी बात लोकसभा और विधानसभा में कैसे रखेगा? किन्नर समाज का नेतृत्व कौन करेगा?
विज्ञापन
किन्नर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी ने कहा कि मैं भाजपा में शामिल नहीं होने जा रही हूं। सोशल मीडिया पर बेवजह का भ्रम फैलाया जा रहा है। मैंने चुनाव लड़ने का मन बनाया है और अभी तक मेरे इरादे मजबूत हैं। मैं निर्दलीय ही बनारस लोकसभा चुनाव से मैदान में उतरूंगी।

विज्ञापन


बातचीत के दौरान किन्नर महामंडलेश्वर ने कहा कि मैं तो किन्नर समाज के हक के लिए यह चुनाव लड़ना चाहती हूं। बीती रात भाजपा के नेता मुझसे आशीर्वाद लेने आए थे। उसके बाद मुलाकात की वह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि मैं भाजपा में शामिल होने जा रही हूं।

मैं कहना चाहती हूं कि मुझे चुनाव लड़ने से रोकने के लिए भ्रम फैलाया जा रहा है। किन्नर समाज को सम्मान देने की मेरी मांग जब तक पूरी नहीं होगी मैं अपने इरादे पर अटल रहूंगी। मैंने निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का मन बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें