आजमगढ़ में रविवार को पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के समर्थन में वोट मांगा। साथ ही विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि पहले कहीं घटना होती थी तो आजमगढ़ का नाम जुड़ता था। कहा कि आप देख रहे होंगे कि अयोध्या कैसे चमक रही है। पहले रामभक्तों पर गोलियां चलाई गईं आज उनका स्वागत हो रहा है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन दिया वहीं पाकिस्तान में लोग भूखों मर रहे हैं। इसके बाद भी अगर कोई पाकिस्तान का राग अलाप रहा है तो वह पाकिस्तान जाए देश के लिए अच्छा होगा। कहा कि आतंकवादियों का राम-नाम सत्य हो रहा है। यूपी में कोई भी गुंडा संपत्ति नहीं जुटा पा रहा है। उन पर सरकार की नजर है। सपा के शासन में गुंडे दिन दुनी रात चौगुनी तरक्की करते थे।
कहा कि योगी ने कहा कि 500 साल की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में श्रीराम लला को अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान किया गया है। पहले रामभक्तों पर गोली चलती थी, आज आवाभगत होती है। पहले सपा सरकार में उन आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का कुत्सित प्रयास किया गया था, जिन्होंने अयोध्या में राममंदिर और वाराणसी में संकट मोचन मंदिर पर आतंकी हमला किया था।
आज आतंकवादियों की रामनाम सत्य है की यात्रा निकल रही है। आज कोई गुंडा और माफिया किसी गरीब, किसी बेटी किसी व्यापारी की सुरक्षा के लिए खतरा बनने का दु:साहस नहीं कर सकता। इनके सरगना कह रहे हैं योगी जी को बुलडोजर नहीं चलाना चाहिए, मैं कहता हूं कि चिंता न करो जो बचे हैं वह भी चुनाव बाद पूरा हो जाएगा।
सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधि अच्छा चुनना चाहिए। इस चुनाव में आपको सपा की जमानत जब्त करने का काम करना है। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए निरहुआ का आजमगढ़ से जीतना जरूरी है।
आतंकवादियों की रामनाम सत्य है... की यात्रा निकल रही है
योगी ने कहा कि 500 साल की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में श्रीराम लला को अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान किया गया है। पहले रामभक्तों पर गोली चलती थी, आज आवाभगत होती है। पहले सपा सरकार में उन आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का कुत्सित प्रयास किया गया था, जिन्होंने अयोध्या में राममंदिर और वाराणसी में संकट मोचन मंदिर पर आतंकी हमला किया था।