फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: अजय राय ने बड़ा गणेश का दर्शन कर शुरू की नामांकन यात्रा, काल भैरव व विश्वनाथ धाम भी पहुंचे

Fri, 10 May 2024 10:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Lok Sabha Election: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय ने कहा, अपने काशीवालों का आशीर्वाद लेते हुए नामांकन करने जा रहा हूं। मैं काशी का बेटा हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि काशी वालों का आशीर्वाद मुझे जरूर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
नामांकन को जाते अजय राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय शुक्रवार को नामांकन के लिए निकले। वह सुबह 6:30 बजे पैदल लोहटिया पर बड़ा गणेश के दर्शन और पूजन करने के लिए निकले। यहां से फिर बाबा काल भैरव के दर्शन किया और इसके बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर सुबह 9 बजे बेनिया बाग में राजनारायण पार्क पहुंचे। यहां राजनारायण की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर साइकिल से नामांकन के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अमला जगह-जगह तैनात रहा।
 

राजनारायण पार्क से लहुराबीर पार्क पहुंचेंगे, यहां चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे और फिर मलदहिया पर सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर समर्थकों के साथ नदेसर के लिए रवाना होंगे। यहां मिंट हाउस में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यापर्ण करेंगे। इसके बाद कचहरी पहुंचेंगे। यहां महात्मा गांधी, भीमराव आंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद प्रस्तावक कैंट से सपा प्रत्याशी रही पूजा यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल और आम आदमी पार्टी के नेता मुकेश सिंह व कम्युनिस्ट नेता भी शामिल रहे।
विज्ञापन




वाराणसी में अजय राय के नामांकन के दौरान जगह-जगह समर्थकों का भी जुटान रहा। शुक्रवार की सुबह से ही सपा-कांग्रेस से जुड़े अन्य संगठन के लोग बड़ा गणेश मंदिर से लेकर जिला मुख्यालय तक टुकड़ियां बनाकर खड़े रहे। मुख्यालय पर ढोल-नगाड़े बज रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें