फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी रकम देकर प्रस्तावकों की हो रही खरीद फरोख्त, डीएम ने कहा- कराएंगे एफआईआर

Mon, 29 Apr 2019 06:51 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
\
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध चुनाव लड़ने के लिए भारी भरकम धनराशि खर्च कर प्रस्तावकों की खरीद फरोख्त की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी को ऐसी कई शिकायतें मिली हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने ऐसे मामलों की जांच करने व दोषी के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कई संस्थाओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ नामांकन कराने की बाढ़ सी आ गई है। लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए यहां से पीएम के खिलाफ पर्चा भर रहे हैं। बिना किसी जान पहचान व आधार के पैसे देकर प्रस्तावक खरीदे जा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

संस्थाओं का यह भी कहना है कि बिना जान पहचान के ही प्रस्तावक बनाए जा रहे हैं, यह लोकतंत्र का माखौल उड़ाने जैसा है। लिहाजा ऐसे प्रत्याशी व प्रस्तावकों की जांच कराई जाए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें