पुलिस अंबुज की तहरीर के आधार पर इन लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, दहशत फैलाने और वोट के लिए धमकाने की धारा में केस दर्ज कर ली। एसओ रौनापार दिनेश चंद पाठक ने बताया सपा के पूर्व विधायक सहित 13 लोगों को नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर ली गई है। दो आरोपी ग्राम प्रधान सर्वेश और उसके बेटे आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही।
अंबुज गोंड़ की तहरीर पर जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है। उसमें सगड़ी तहसील क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अभय नरायण पटेल के अलावा कादीपुर गांव निवासी जिपं सदस्य शिवसागर यादव, मऊकुतुबपुर गांव निवासी सर्वेश कुमार, बनावे गांव निवासी अनिरुद्ध पटेल, पीपरपाती गांव निवासी छात्र नेता दुर्गा यादव, पूर्व विधायक के बेटे यशपाल पटेल, चांदपट्टी गांव निवासी बदरू, नई बस्ती निवासी राजीव कुमार, अराजी अजगरा मगरवी गांव निवासी विजय यादव, देवारा अचल नगर निवासी राजू यादव, अभनपट्टी गांव के प्रधान अशोकलाल यादव, अराजी अजगरा मगरवी के प्रधान सूर्यदेव यादव, नई बस्ती निवासी राजकुमार यादव आदि को नामजद और 60 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है।