फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव के खिलाफ किया था मुकाबले का दावा, चुनाव के पहले ही अमित जानी ने छोड़ दिया मैदान

Wed, 24 Apr 2019 06:21 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
अखिलेश यादव और अमित जानी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखिलेश यादव के करीबियों में रहने की बात कहने और उनके खिलाफ आजमगढ़ से ताल ठोकने का दावा करने वाले अमित जानी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इस कारण वह मुकाबले से पहले ही बाहर हो गया।

विज्ञापन


सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद उनके करीबियों में रहने वाले अमित जानी जनपद पहुंचे। अमित जानी ने प्रेसवार्ता कर अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से चुनाव लड़ने और उनके काले कारनामों को जनता के सामने उजागर करने का दावा किया।

दावा किया कि आजमगढ़ लोकसभा सीट का मुकाबला अखिलेश बनाम अमित जानी से होगा। नामांकन के दौरान उनके नाम से नामांकन पत्र भी लिया गया। लेकिन अंतिम दिन तक वह नामांकन करने नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सपा सुप्रीमो के चाचा शिवपाल यादव की पार्टी के घोषित प्रत्याशी अवनीश सिंह नामांकन के अंतिम समय में नामांकन कक्ष पहुंचे। नामांकन करने की समय सीमा समाप्त होने के कुछ मिनट पहले ही वह कक्ष में दाखिल हुए। हालांकि उनका नामांकन दाखिल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें