19 मई को लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद वाराणसी के पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करने के लिए शाम चार बजे से रात तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंहने शुक्रवार को आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन की व्यवस्था का पालन करें। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।
- बाबतपुर और शिवपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को गिलट बाजार से भोजूबीर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। ये वाहन गिलट बाजार चौकी से दाएं सेंट्रल जेल रोड की ओर मुड़ कर नदेसर होते हुए जाएंगे।
- बड़ा लालपुर और यूपी कॉलेज की तरफ से आने वाले वाहन सब्जी मंडी भोजूबीर से आगे नहीं जाएंगे।
- गिलट बाजार और भोजूबीर चैराहे के बीच में पड़ने वाले किसी भी कट्स से आने वाले वाहनों को भोजूबीर चौराहे से पुलिस लाइन चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- अर्दली बाजार और कचहरी की तरफ से आने वाले वाहनों को पुलिस लाइन चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- आजमगढ़ की तरफ से पांडेयपुर चौराहे की तरफ जाने वाले वाहनों को पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे से काली माता मंदिर और पुलिस लाइन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।