फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: काशी में 1200 छात्र-छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला, मतदान के लिए किया जागरूक

Wed, 22 May 2024 09:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Lok Sabha Election In Varanasi : लोकसभा चुनाव को लेकर छात्र- छात्राओं ने मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से मानव श्रृंखला बनाई। इसमें 1200 छात्र- छात्राएं शामिल हुए। 
विज्ञापन
छात्र- छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तमाम अभियान चलाए जा रहे हैं। स्कूलों, संगठनों व धार्मिक स्थानों पर भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तरह- तरह के उपाय किए जा रहे हैं। कहीं रंगोली तो कहीं पेंटिंग के जरिए मतदाताओं को उनके दायित्व को बताते हुए वोटिंग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


वाराणसी में एक जून को मतदान होना है। ऐसे में जिले के विकास इंटर कॉलेज में बालिका खिलाड़ियों और अन्य छात्र- छात्राओं ने बुधवार को मतदान के लिए मानव श्रृंखला बनाई। इसमें 1200 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मानव श्रृंखला के जरिये छात्राओं ने '1 जून को काशी करेगा मतदान' का स्लोगन लिखा।
 
इससे पहले नमो घाट पर एक छात्र ने रेत से ईवीएम बनाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया था। शहर में ऐसे तमाम छात्र-छात्राएं हैं, जो मतदान के प्रति लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें