फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें पूर्वांचल में इस बार किसकी किससे है टक्कर, और 2014 में क्या थे नतीजे

Wed, 22 May 2019 08:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

23 मई को यानी कल लोकसभा चुनावों के परिणाम आने हैं। इस दौरान कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है। पूर्वांचल में पिछले चुनावों में भाजपा सभी पार्टियों पर भारी पड़ी थी। हालांकि इस बार सपा-बसपा के एक हो जाने से राजनीति में गर्माहट आई है। आइए आपको वाराणसी की सभी लोक सभा सीटों और उनके प्रत्याशियों और 2014 के चुनावों में प्रत्याशियों का क्या हाल था।

विज्ञापन


1. वाराणसी- वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैदान में हैं। यहां उनके खिलाफ 31 प्रत्याशी खड़े हुए हैं। पीएम मोदी का यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय और सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार शालिनी यादव से मुकाबला होगा। पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी लोकसभा सीट से 58,1,022 वोट मिले थे। जबकि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को यहां से 209238 मत मिले थे। कांग्रेस के अजय राय को 75,614 मतदाताओं ने समर्थन दिया। बसपा के विजय प्रकाश जायसवाल को 60597 और सपा के कैलाश चौरसिया को 45291 वोट मिले थे। केजरीवाल के अलावा अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

2. गाजीपुर- गाजीपुर लोकसभा सीट से भाजपा के मनोज सिन्हा, जो मौजूदा सांसद हैं। सिन्हा को इस बार पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। अंसारी 2004 से 2009 तक यहां से सांसद रह चुके हैं। वहीं कांग्रेस से अजीत प्रताप कुशवाहा मैदान में हैं। 2014 में सपा के टिकट पर लड़ी कभी मायावती के करीबी रहे बाबूराम कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या कुशवाहा को मनोज सिन्हा के हाथों केवल 33 हजार वोटों से हार मिली थी, जबकि बसपा के टिकट पर लड़े कैलाश नाथ सिंह ने लगभग ढाई लाख वोट हासिल किए थे। दोनों के मतों को मिला दिया जाने तो यह आंकड़ा सवा पांच लाख होता है, जबकि मनोज सिन्हा को केवल तीन लाख वोट ही मिलेथे। गाजीपुर में भाजपा के मनोज सिन्हा को 3,06,929 मत मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी को 2,74,477 और बसपा प्रत्याशी को 2,41,645 मत मिले थे।

विज्ञापन

3. आजमगढ़- पिता मुलायम सिंह यादव की विरासत संभाल रहे बेटे अखिलेश यादव इस बार मैदान में हैं। इस बार उनके खिलाफ भोजपुरी स्टार निरहुआ यानी कि दिनेश लाल यादव हैं। पिछले लोक सभा चुनावों में मुलायम सिंह यादव को 3,40,306 और बसपा प्रत्याशी अकबर अहमद डंपी को 2,66,528 मत मिले थे। फिछले चुनावों में भाजपा के रमाकांत यादव को दो लाख 76 हजार 998 वोट मिले थे।इस बार इस सीट पर 15 प्रत्याशी मैदान में है।

4. मिर्जापुर- इस सीट से भाजपा की सहयोगी अपना दल के टिकट पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मैदान में हैं, जिनकी टक्कर गठबंधन के सांसद रामचरित निषाद और कांग्रेस ने ललितेश पति त्रिपाठी से है। मिर्जापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा समर्थित अपना दल की अनुप्रिया पटेल को 4,36,536 मत मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी को 1,08,859 और बसपा प्रत्याशी समुद्रा बिंद  को 2,17,457 मत मिले थे।

5. चंदौली- भाजपा से इस बार भी मौजूदा सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय हैं। इन्हें पिछले चुनावो में 4,14,135 वोट मिले थे। इस बार सपा-बसपा गठबंधन से संजय चौहान हैं तो जन अधिकार पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहीं पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या कुशवाहा का समर्थन कांग्रेस कर रही है। पिछले चुनाव में 2.57 लाख वोट पाने वाले बसपा प्रत्याशी अनिल मौर्य अब भाजपा में हैं। इन्हें 2,57,399 वोट मिले थे। शिवकन्या पिछले चुनाव में गाजीपुर से प्रत्याशी थीं। तब उन्हें भाजपा के मनोज सिन्हा के 3.06 लाख के मुकाबले 2.74 लाख वोट मिले थे। सपा से रामकिशुन यादव को  2,04,145 मत मिले थे। कांग्रेस के तरुण चंद्र पटेल को 27,194 वोट मिले थे।

6. रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)- इस बार राबर्ट्सगंज भी एनडीए में अपना दल के जिम्मे है, जिससे पकौड़ी लाल मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी से भाई लाल कोल और कांग्रेस के भगवती चौधरी से उनकी टक्कर है। तीनों ही प्रत्याशी बाहरी हैं और मिर्जापुर के हैं। सोनभद्र जिले की राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर भाजपा के छोटेलाल को 3,78,211 मत मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी को 1,35,966 और बसपा प्रत्याशी को 1,87,725 मत मिले थे।

7. भदोही-  इस बार भाजपा से रमेश चंद्र बिंद खड़े हैं। बसपा-सपा गठबंधन से रंगनाथ मिश्र और कांग्रेस से रमाकांत यादव हैं। पिछले लोक सभा चुनावों 2014 में भदोही संसदीय सीट से वीरेंद्र सिंह 2014 में मोदी लहर में जीत दर्ज कर संसद पहुंचे थे। वीरेंद्र सिंह पहले भी मिर्जापुर-भदोही सीट से सांसद रह चुके थे। भदोही में भाजपा के वीरेंद्र सिंह को 4,03,695 मत मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी को 2,38,712 और बसपा प्रत्याशी को 2,45,554 मत मिले थे।

8. बलिया- भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की जारी लिस्ट में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को बलिया से टिकट दे दिया गया, वहीं गठबंधन प्रत्याशी सनातक पांडेय मैदान में हैं। बलिया लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने गठबंधन को समर्थन दिया है। पिछले चुनावों में बलिया से भाजपा के भरत सिंह को 3,59,758 मत मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी को 2,20,324 और बसपा प्रत्याशी को 1,41,684 मत मिले थे।

9. घोसी (मऊ)- मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने घोसी सीट पर भी बसपा से निष्कासित पूर्व सांसद बाल कृष्ण चौहान, गठबंधन की तरफ से बसपा ने अतुल राय को तो भाकपा से अतुल अंजान प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। भाजपा ने हरिनारायण राजभर को टिकट दिया है। सुभासपा के प्रत्याशी महेंद्र राजभर मैदान में हैं। भाजपा के हरिनारायण राजभर को 3,79,797 मत मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी को 1,65,887 और बसपा प्रत्याशी को 2,33,782 मत मिले थे। कांग्रेस ने घोसी सीट पर भी बसपा से निष्कासित पूर्व सांसद बाल कृष्ण चौहान पर दांव लगा दिया।
विज्ञापन


10. जौनपुर- जौनपुर संसदीय क्षेत्र से 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव, कांग्रेस प्रत्याशी देवब्रत मिश्रा, भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह, मैदान में हैं। 2014 में कांग्रेस ने भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन को टिकट दिया था लेकिन ना तो पार्टी को इसका फायदा मिला और ना ही रवि किशन पार्टी में रुक पाए। जौनपुर में भाजपा के कृष्ण प्रताप केपी को 3,67,149 मत मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी को 1,80,003 और बसपा प्रत्याशी को 2,20,839 मत मिले थे।

11. मछलीशहर- मछलीशहर सीट से भाजपा ने बीपी सरोज मैदान में हैं। मछलीशहर से मौजूदा सांसद रामचरित्र निषाद को, भाजपा से टिकट कटने के बाद गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। कांग्रेस के पास 2014 में प्रत्याशी रहे मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी से बेहतर दावेदार नहीं था। पिछले चुनावों मे भाजपा के रामचरित्र निषाद को 4,38,210 मत मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी को 1,91,387 और बसपा प्रत्याशी को 2,66,055 मत मिले थे।

12. सलेमपुर- भाजपा के रविंद्र कुशवाहा, गठबंधन से बसपा प्रत्याशी आरएस कुशवाहा, कांग्रेस के राजेश कुमार मिश्रा के अलावा सुभासपा के राजाराम मैदान में हैं। 2014 के लोकसभा चुनावों में रवींद्र कुशवाहा को (भाजपा) 3,92,213, रविशंकर सिंह पप्पू(बसपा) 1,59,871, हरिवंश सहाय कुशवाहा(सपा) 1,59,688 और  सुभासपा से प्रत्यासी ओमप्रकाश राजभर को 66,084 वोट मिले थे।

13. लालगंज- भाजपा वर्तमान सांसद नीलम सोनकर का नाम शामिल है। भाजपा ने नीलम सोनकर पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। गठबंधन ने संगीता आजाद को उतारा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में नीलम सोनकर 3 लाख 24 हजार 16 वोट पा कर जीती थीं। वहीं, सपा के बेचई सरोज दूसरे और बसपा के डॉ. बलिराम तीसरे स्थान पर थे। आजमगढ़ जिले के लालगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की नीलम सोनकर को 3,24,016 मत मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी को 2,60,930 मत और बसपा प्रत्याशी को 2,33,971 मत मिले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें